हरिहरगंज: भीषण गर्मी में राहत: हरिहरगंज नगर प्रशासन ने दो स्थानों पर प्याऊ शुरू किया, लोगों को मिला शीतल जल
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए हरिहरगंज नगर प्रशासन द्वारा बुधवार सुबह 9 बजे शहर के दो प्रमुख स्थानों पर पंसाला की व्यवस्था की गई। नगर प्रशासन की ओर से दुर्गा मंदिर समीप मुख्य सड़क तथा न्यू बस स्टैंड परिसर में राहगीरों एवं आम लोगों के लिए शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई। पंसाला शुरू होने से गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली।