सरिता विहार: जैतपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर इलाके में लूट के दौरान बदमाशों ने की बुजुर्ग की चाकू मार कर हत्या,जांच में जुटी पुलिस
राजधानी दिल्ली के जैतपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर इलाके में एक बुजुर्ग की लूट के दौरान हत्या की सनसनी खेज वारदात सामने आई है। मृतक की पहचान 63 वर्षीय दयाराम यादव के रूप में हुई है. पूरी घटना शनिवार तड़के दो-तीन बजे के बीच की बताइ जा रही है.जब चोरी करने के इरादे से आए बदमाशों ने चाकू मार कर बुजुर्ग की हत्या कर दी ।पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।