खरगोन में पेयजल संकट और नगर पालिका की बदहाली के खिलाफ बुधवार को युवक कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। शाहरुख मिर्ज़ा और रियाज शेख के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नपा कार्यालय पहुंचकर सीएमओ चैंबर के सामने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में कई वार्डों में पानी की आपूर्ति ठप्प है और सड़कें व सफाई व्यवस्था भी खस्ताहाल है।