मधुपुर के डाक बंगला मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडल प्रशासन की ओर से राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत एसडीओ राजीव कुमार एवं एडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद द्वारा बैलून उड़ाकर की गई।इसके पश्चात दोनों पदाधिकारियों ने खुली जीप से परेड का निरीक्षण किया।निरीक्षण के उपरांत एसडीओ ने ध्वजारोहण किया और जनता के नाम संदेश पढ़ा।