खरगोन जिले के सनावद में पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ढकलगांव रोड पर निर्माणाधीन हाईवे ब्रिज के नीचे चेकिंग के दौरान एक स्कूटी पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में स्कूटी की डिक्की से पांच अवैध देशी पिस्टल बरामद हुईं