मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बस से ओवरटेक करने के चलते बाइक फिसल गई, तीन लोग घायल
थाना सिविल लाइन के कांठ रोड पर बस से ओवरटेक करने के चलते, बाइक अचानक स्पीड में होने से फिसल गई, बाइक पर सवार तीन दोस्त गिरकर घायल हो गए, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीनो का उपचार किया जा रहा है। घायलों ने बताया कि वह अपने दोस्त की शादी में से आ रहे थे, तभी बस से ओवरटेक करते वक्त यह हादसा हो गया है।