बयाना: सिकंदरा में सात दिवसीय भागवत कथा शुरू, भव्य कलश यात्रा निकली
बयाना। सिकंदरा क्षेत्र में शुक्रवार से अनंत श्री ताल वाले हनुमान मंदिर परिसर में सात दिवसीय संगीतमयी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ। शुभारंभ सुबह 9:30 बजे भर्तहरि कॉलोनी से निकली भव्य कलश यात्रा से हुआ। यात्रा बस स्टैंड, बजरिया, सुभाष चौक व विजय कॉलोनी से होकर कथा स्थल पहुंची।