इटावा: इटावा पुलिस ने नीली-लाल बत्ती व हूटर लगी कार को सीज किया, ₹14500 का चालान, बुलेट पर ₹13500 का जुर्माना लगाया
Etawah, Etawah | Jun 21, 2026 इटावा जनपद में आज एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यातायात नियमों के अनुपालन हेतु यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चैकिंग की गई जिसमें विशेष रूप से पुलिस ने हूटर व नीली-लाल बत्ती लगी वरना कार रोककर प्रपत्रों की जाँच की गई वैध प्रपत्र न पाए जाने पर पुलिस ने कार को सीज कर दिया और 14500₹ का जुर्माना लगाया।