मुंगेर: शरीर पर जंजीर, कंधे पर कांवर, मन में शिवभक्ति: पूर्व सैनिक की अनोखी डाक कांवर यात्रा बनी आकर्षण
Munger, Munger | May 31, 2026 शरीर पर जंजीर, कंधे पर कांवर और मन में शिवभक्ति, पूर्व सैनिक की अनोखी डाक कांवर यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले से पहले कांवरिया पथ पर आस्था का एक अनोखा स्वरूप देखने को मिल रहा है। मुंगेर जिले के असरगंज-कच्ची कांवरिया पथ पर एक पूर्व सैनिक पूरे शरीर पर लोहे की जंजीरें लपेटे बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की ओर डाक कांवर यात्रा करते नजर आए।