तारानगर: डाबड़ी छोटी में धीरवास माइनर की 8DHM डिग्गी में किसानों को बाराबंदी सिंचाई का हुआ निर्धारण
डाबड़ी छोटी में धीरवास माईनर की 8डीएचएम डिग्गी के किसानों को सिंचाई वितरण की प्रणाली बाराबंदी का निर्धारण भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने किया। भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने बताया कि भाजपा सरकार में तैयार की गई डिग्गियो के माध्यम से किसानों को सिंचाई सुविधा मिलनी शुरू हो गई है, किस किसान को कब पानी लगाना है, कब बारी आएगी उसका निर्धारण हुआ है।