बालाघाट: तड़के कार्रवाई: वैनगंगा नदी में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त
जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार 30 अप्रैल की तड़के बड़ी कार्रवाई की। उप संचालक, खनिज प्रशासन बालाघाट के निर्देशन में खनिज विभाग और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम कुम्हारी स्थित वैनगंगा नदी में दबिश देकर अवैध खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनिज निरीक्षक बसंत कुमार