लातेहार: जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, उपायुक्त की अध्यक्षता में
जिले में अवैध खनन के रोक थाम को लेकर शनिवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन परिवहन व भंडारण की रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।