लातेहार: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ने आधारभूत संरचना की समीक्षा बैठक की
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे समाहरणालय सभागार में आधारभूत संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने पूर्व के बैठक में लिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।