गुमला: रिम्स रेफर मरीज को निजी अस्पताल ने किया मृत घोषित, जांच के नाम पर लिए 4000 एंबुलेंस चालक ने ऐंठे 2300
Gumla, Gumla | Jul 3, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र के पिंजरा डिपा निवासी मुन्ना लोहरा के 13 वर्षीय पुत्र शिवा कुमार की शुक्रवार को सांप के डंसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही भी सामने आई। जिससे परिजनों का आक्रोश और दर्द दोनों छलक उठा। शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे शिवा कुमार मच्छरदानी के अंदर सो रहा था। इसी दौरान एक करैत सांप काट लिया।