गुना नगर: गुना रेलवे स्टेशन पर दिखी इंसान और सांड की अनोखी दोस्ती, देखने वालों का लगा हुजूम, वीडियो वायरल
गुना रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार शाम एक युवक और सांड के साथ सोने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में युवक बेखौफ सांड के पास सोता दिखा, जबकि सांड उसके सीने पर मुंह रखकर जैसे उसकी रखवाली करता नजर आया। राहगीरों ने इस अनोखे नजारे को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया। अब यह वीडियो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है