भरगामा: भरगामा थाना में जनता दरबार: फरियादियों की समस्याओं के समाधान पर दिया गया जोर
शुक्रवार को भरगामा थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश कुमार की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें थाना क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के विवादों और शिकायतों को लेकर आए दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी बातों को विस्तार से सुना गया।