सहारनपुर: कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर भिड़े नेता, माइक छीनने पर हुआ हंगामा; कार्यकर्ताओं के सामने खुलकर आई गुटबाजी
सहारनपुर के गागलहेड़ी कस्बे में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी मंच पर खुलकर सामने आ गई। सम्मेलन में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी और पूर्व जिला अध्यक्ष रागिब अंजुम के बीच मंच संचालन को लेकर तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान रागिब अंजुम मंच से संचालन कर रहे थे।