दिनांक 12.09.2026 को जनपद बांदा के थाना कमासिन क्षेत्र अंतर्गत दांदोघाट पुल से यमुना नदी में एक लड़की की कू*दने की सूचना प्राप्त हुई। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पीएसी फ्लड कम्पनी , स्थानीय लोगों एवं गोताखोरों की मदद से लड़की को खोजा जा रहा है। पुलिस द्वारा लड़की ने जो अपने निजी सामान पुल पर छोड़े गए थे उसे अपने कब्जे में लिया। तथा सामान में एक सु*साइड नोट भी प्राप्त हुआ है जिसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्*या कर रही है। तथा उसके इस कदम के पीछे किसी का हाथ नहीं है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त लड़की 18 वर्षीय ग्राम कठार थाना कमासिन की रहने वाली है। वह किसी घरेलू विवाद के कारण आहत थी। इस संबंध में वीडियो बाइट क्षेत्राधिकारी बबेरू श्री कृष्णकांत त्रिपाठी।
Banda, Banda | Sep 13, 2026