जबलपुर: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: 15 दिन बाद भी प्रबंधन मौन !!
जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में स्वशासी कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर म.प्र. लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा कर्मचारी संघ ने बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे मोर्चा खोल दिया है। 15 दिन का समय बीतने के बाद भी प्रबंधन की चुप्पी पर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। प्रमोशन, ग्रेच्युटी, आयुष्मान योजना में रोटेशन और प्रोत्साहन राशि जैसी 6 प्रमु