बसवा: काकरवास में सियार के हमले में बुजुर्ग, महिला और बच्चा घायल, सभी को दौसा अस्पताल रेफर किया गया
Baswa, Dausa | Oct 12, 2025 बांदीकुई के बैजूपाडा थाना क्षेत्र के काकरवास गांव में रविवार दोपहर 3 बजे एक सियार के हमले से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बांदीकुई ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें दौसा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे सियार ने खेत में काम कर रहे और घर के बाहर खेल रहे लोगों पर अचानक हमला कर दिया।