लोहरदगा: नगर परिषद के निर्वतमान वार्ड पार्षद कमलेश कुमार ने कहा, 'गरीब व असहायों की मदद करना हर मनुष्य का धर्म'
लोहरदगा नगर परिषद निर्वतमान वार्ड पार्षद कमलेश कुमार एवं हिंडालको के संयुक्त प्रयास से मंगलवार शाम लगभग 4:30 बजे वार्ड संख्या 7 अंतर्गत करचाटोली, कचहरी रोड, रहमतनगर, टंगराटोली, बिरसा नगर, एवं कटहल टोली के गरीब असहाय वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच असहाय और गरीबों को कंबल मिलते ही उनके चेहरे खिल उठे।