लोहरदगा: गुरुकुल शांति आश्रम में पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान ने मनाया मकर संक्रांति
लोहरदगा पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान लोहरदगा के तत्वावधान में स्थानीय गुरुकुल शांति आश्रम में मंगलवार शाम 4:00 मकर संक्रांति का त्योहार मनाया गया। सर्वप्रथम आचार्य गणेश शास्त्री, अर्जुनदेव आर्य, किशन आर्य के द्वारा आचार्य शरतचन्द्र आर्य एवं भारत स्वाभिमान पतंजलि के जिला प्रभारी प्रवीण कुमार भारती की उपस्थिति में यज्ञ हवन किया गया।