पटना ग्रामीण: फायरिंग मामले में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
पटना सिविल कोर्ट ने फायरिंग मामले में खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. मंगलवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने अगले आदेश तक उनके खिलाफ किसी भी कठोर कार्रवाई न करने का निर्देश दिया. खान सर पर हत्या की कोशिश और अवैध हथियार इस्तेमाल करने का मामला दर्ज है, जिसके लिए उनके वकील अरविंद मउआर ने याचिका दाखिल की