चक्की: चक्की में चौथे दिन भी ईंधन संकट: बारात से लौटे दूल्हों की गाड़ियां और बाइक सवार तेल के लिए परेशान
Chakki, Buxar | May 1, 2026 चक्की प्रखंड में पेट्रोल और डीजल की किल्लत चौथे दिन भी बरकरार रही, जिससे आम लोगों के साथ-साथ खास मौके पर लौट रहे लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे स्थिति और भी विकट हो गई, जब बारात से लौटे दो दूल्हों की गाड़ियां समेत सैकड़ों बाइक सवार तेल लेने के लिए पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़े।