अरवल: मकर संक्रांति महोत्सव-2026 की तैयारी को लेकर ज़िला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
Arwal, Arwal | Jan 5, 2026 मकर संक्रांति महोत्सव-2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 जनवरी 2026 को स्थानीय गांधी मैदान, अरवल में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्त्वावधान में मकर संक्रांति महोत्सव एवं पतंग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया