अरवल: जिला मुख्यालय में जिला प्रशासन अरवल की सख्ती, सड़कों पर बिना कागज़ वाले नियम विरुद्ध वाहनों पर नकेल
Arwal, Arwal | Jan 5, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय, अरवल द्वारा जिले के विभिन्न चेक पोस्टों व मुख्य सड़कों पर वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। दोपहिया, चारपहिया व भारी वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र, ओवरलोडिंग, हेलमेट व सीट बेल्ट आदि की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान व दंडात्मक कार्रवाई की गई।