बिहारीगंज: तेज रफ्तार अल्टो कार सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, बड़ा हादसा टला
बिहारीगंज थाना क्षेत्र के बायपास रोड एसएच 91 पर बुधवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। कार में सवार दो युवक सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों फरार हो गए। पुलिस को मिले साक्ष्यों से शराब सेवन की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल कार जब्त कर जांच जारी है।