कैराना: कैराना में कांधला तिराहे के निकट कार सवार बारातियों का हुडदंग, पुलिस ने चार कारें की सीज
Kairana, Shamli | Jun 10, 2026 बुधवार शाम करीब चार बजे कैराना नगर के कांधला तिराहे के निकट कुछ कार सवार बारातियों द्वारा हुडदंग मचाने की सूचना पुलिस को मिली थी। कुछ बाराती सनरूफ से बाहर निकलकर रुपये भी उड़ा रहे थे। इससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस एक स्कॉर्पियो कार और तीन वरना कार को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।