सगड़ी: रौनापार थाना की पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में रौनापार थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक गुलाब यादव व मय हमराह फोर्स ने नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी सुनील पासवान पुत्र जगपत पासवान को हाजीपुर बाजार से गुरुवार को गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।