घुवारा: घुवारा के स्कूल ने लर्निंग इन्हेंसमेंट प्रोग्राम में उत्कृष्ट प्रदर्शन, बीएल प्रजापति भोपाल में हुए सम्मानित
राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा संचालित लर्निंग इन्हेंसमेंट प्रोग्राम (LEP) के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा की कक्षा 12 विज्ञान संकाय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षक बीएल प्रजापति को 5 जून 2026 को भोपाल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।