अररिया: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को सिविल कोर्ट ने सुनाई 20 साल सश्रम कारावास की सजा
Araria, Araria | Mar 14, 2024 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्टम् सह विशेष न्यायाधीश, अररिया अजय कुमार की न्यायालय ने नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के अपराधी को बीस साल की सश्रम कारावास और पचास हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। साथ ही न्यायालय ने चार लाख रुपये की प्रतिपूर्ति विक्टिम कंपनसेशन एक्ट के अंतर्गत, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया को देने का निर्देश जारी किया है।