अररिया: जमुवा खामगारा में पोखर में मछली मारने के दौरान एक बालक को विषैला सर्प ने डसा, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 14, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के जमुवा खामगारा में पोखर में मछली मारने के दौरान एक बालक को विषैला सर्प ने डस लिया,जिसके बाद बालक की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में बालक का इलाज किया जा रहा है. वहीं बालक जमुवा खामगड़ा निवासी बम बम पासवान के पुत्र बंटी कुमार बताएं जा रहे हैं.