अररिया: बेलवा पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | Mar 14, 2024 अररिया बहादुरगंज फोर लेन मार्ग बेलवा पुल के समीप एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक पर सवार एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल अररिया लाया है. मृतक का महिला का नाम रेखा देवी बताया जा रहा है.