बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में विद्युत विभाग ने लगाए विशेष शिविर, बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने दर्ज कराईं समस्याएं
बिक्रमगंज में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज और सभी प्रशाखा कार्यालयों में शुक्रवार को विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने भाग लेकर अपनी बिजली संबंधी समस्याएं दर्ज कराईं। विभाग ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।