बीना: महावीर जयंती पर आचवल वार्ड जैन मंदिर से निकली शोभायात्रा, जैन समाज सहित सर्व समाज के लोग हुए शामिल
Bina, Sagar | Apr 10, 2025 भगवान महावीर का जन्म कल्याण महोत्सव नगर में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें जैन समाज के द्वारा कई धार्मिक आयोजन किए गए। वहीं गुरुवार की सुबह महावीर भगवान का अभिषेक शांति धारा व पूजन किया और भगवान महावीर की सुबह 7:00 से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आचवल वार्ड से शुरू होकर सर्वोदय चौराहा स्टेशन रोड, बड़ी बजरिया होते हुए कच्चा रोड पहुंची।