बस्ती: पुलिस टीम ने अइला घाट पुल से मोटरसाइकिल चोरी कर बिक्री करने वाले 3 अंतर्जनपदीय शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
Basti, Basti | Feb 7, 2025 SP के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह ने सोनहा पुलिस तथा स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में मोटरसाइकिल चोरी कर बिक्री करने वाले 3 अंतर्जनपदीय शातिर चोरों को अइलाघाट पुल से गिरफ्तार कर चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलों के साथ 2 मोबाइल को बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया अभियुक्त कृष्णमणि पांडेय, विक्रम गौतम,मुकेश यादव की गिरफ्तारी की गई है।