बस्ती: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन बस्ती में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Basti, Basti | Feb 7, 2025 पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के द्वारा पुलिस लाइन बस्ती में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद सलामी क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, जी. डी. कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, बैरक, गैस एजेंसी, यातायात कार्यालय, डायल कॉल-112 कार्यालय आदि का निरीक्षण कर उनके साफ-सफाई को लेकर दिशा निर्देश दिया है।