बस्ती: पुरानी बस्ती पुलिस ने वांछित 2 अभियुक्तों को उचवा मोहल्ला से किया गिरफ्तार
Basti, Basti | Feb 7, 2025 पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष महेश सिंह तथा पुरानी बस्ती पुलिस टीम ने वांछित चल रहे 2 अभियुक्तों को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के उचवा मोहल्ला से गिरफ्तार किया है। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ मु.अ.संख्या 07/2025 धारा 115/2, 352 351/3 117/3 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की गई है।