बस्ती: अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी सदर की मौजूदगी में पुरानी बस्ती थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण
Basti, Basti | Feb 7, 2025 अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के मौजुदगी में पुरानी बस्ती थाने का बृहस्पतिवार को देर रात 11 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेख, मेस, मालखाना, CCTNS कार्यालय, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क व परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु निर्देशित किया है।