मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव घसौली में गाली गलौज का विरोध करना मां बेटी को भारी पड़ गया दबंगों ने मां बेटी के साथ बीच सड़क पर ही बेरहमी से मारपीट कर दी घटना 17 फरवरी की है पूरे मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस और अधिकारियों से की लेकिन इंसाफ नहीं मिला वहीं घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है