बनमनखी: प्रशिक्षित शिक्षकों ने ग्रेड पे लाभ एकमुश्त देने की उठाई मांग
बनमनखी से एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया है, जहां बिहार राज्य के लगभग सोलह हजार नियमित सत्र के प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षित शिक्षकों ने विरमण तिथि से ग्रेड पे का लाभ एकमुश्त देने की मांग उठाई है। यह मांग नियमित सत्र 2014-16, 2015-17 एवं 2016-18 के प्रशिक्षित शिक्षकों से संबंधित है।