मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बाघाखाल गांव में प्रशासन के द्वारा हुई कार्रवाई के बाद पीड़ितों से पूर्व विधायक निरंजन राय ने रविवार शाम करीब 4 बजे में मुलाकात की। उन्होंने कहा है कि कुछ दबंगों की शिकायत पर जबरन गरीबों का मकान तोड़ा गया है। इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत किया जाएगा।