नानपारा: लखैया कला में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान का आयोजन, 15 छात्राओं ने किया प्रतिभाग
राजकीय महाविद्यालय लखैया कला, बहराइच में मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं में 15 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य प्रोफेसर शाहिद परवेज के मार्गदर्शन में काव्य पाठ, स्लोगन निर्माण, निबंध लेखन और गीत जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।