बैरगनियां: बैरगनिया बाईपास सड़क पर नाला निर्माण कार्य तेज, जलजमाव की समस्या से मिलेगी राहत
बैरगनिया शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से बैरगनिया बाईपास सड़क पर नाला निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि बरसात के दिनों में सड़क पर पानी जमा होने की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।