कर्वी: चित्रकूट में सोमवती अमावस्या मेले को लेकर रामघाट में एस-चेक, डॉग स्क्वायड और बीडीएस की सघन जांच की गई
चित्रकूट में सोमवती अमावस्या मेले के दौरान सोमवार सुबह 7 बजे से रामघाट सीतापुर क्षेत्र में एस-चेक टीम, डॉग स्क्वायड, बीडीएस और एलआईयू ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। रामघाट, परिक्रमा मार्ग व प्रमुख मंदिरों की जांच की गई। पुलिस ने श्रद्धालुओं से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की है।