बांका: कटेली गांव में बिजली का करंट लगने से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | May 15, 2026 बांका थाना क्षेत्र के कटेली गांव में शुक्रवार को एक युवक बिजली करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। घटना सुबह करीब 10:00 बजे की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कटेली गांव निवासी बिट्टू कुमार अपने घर के बाहर दीवार पकड़ कर खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसे तेज बिजली करंट का झटका लगा, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया।