नूरसराय: नूरसराय थाने में शब-ए-बारात और महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
शब-ए-बारात और महाशिवरात्रि के मद्देनजर नूरसराय थाने में शांति समिति की बैठक सोमवार की सुबह 10:00 बजे आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने की, जिसमें स्थानीय गणमान्य नागरिकों, समाजसेवकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में दोनों त्योहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई।