नूरसराय: नूरसराय प्रखंड के अजयपुर गांव में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने पीसीसी सड़क और छठ घाट का शिलान्यास किया
नूरसराय प्रखंड के अजयपुर गांव में 19 लाख 5 हजार की लागत से पीसीसी सड़क व छठ घाट का गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे शिलान्यास करते ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ,इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत बिहार के हर जिला में विकास कार्य की समीक्षा कर रहे हैं। जहां जरूरत है वहां विकास का कार्य की योजना बना रही है।