कायमगंज: मेरापुर में गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, हजारों का सामान जलकर हुआ राख, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
मेरापुर निवासी पिंटू के घर मे गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घर का सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने समरसेबल पंप चलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तेज हवा के कारण आग पर नियंत्रण पाना मुश्किल बहुत रहा था।तभी फायर ब्रिगेड की सूचना पर गाड़ी पहुंची तत्काल आग पर काबू पाया गया।