जौनपुर: नगर में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा- मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए
जौनपुर शहर के एक लॉन में बुधवार की दोपहर लगभग 3 बजे राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज मीरगंज खास गांव में आम आदमी पार्टी की तरफ से उन्होंने मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए अभियान की शुरुआत की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में, उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों की शिक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा